DEEPAK VISHWAKARMA -(9334153201)  केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह  बिहार शरीफ पहुंचे  जहां उन्होंने  मखदूम साहब के मजार पर उसके बाद वह बाबा मणिराम  अखाडा मथा टेक देश और बिहार वासियों के लिए अमन की दुआएं मांगी | आरसीपी सिंह के आगमन को लेकर उनके कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया भारी संख्या में जदयू कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत में खड़े रहे | उनका  काफिला बिहार शरीफ शहर के रांची रोड पहुंचा जहां जगह जगह उनके स्वागत में लोग खड़े रहे बाबू वीर कुंवर सिंह शौर्य  मंदिर विकास मंच द्वारा उनका  भव्य स्वागत किया गया मंच की ओर से उन्हें शौर्य का प्रतीक  तलवार भेट किया गया |

भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के समीप जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का पुष्प की वर्षा के साथ स्वागत किया गया |  जिला प्रवक्ता रोहित सिन्हा के नेतृत्व में इस स्वागत कार्यक्रम में महासचिव इंजीनियर अली अहमद ,सचिव अजय पासवान, छात्र नेता आलोक पाटेश्वरी मौजूद रहे |

जैसे-जैसे आरसीपी सिंह का काफिला बड़ा अस्पताल चौक पर पूर्व डिप्टी मेयर फूल कुमारी के द्वारा आरसीपी सिंह का अभिनंदन किया गया | उसके बाद काग़जी मोहल्ला में जनता दल यूनाइटेड व्यवसायिक प्रकोष्ठ की ओर से भी केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का जोरदार स्वागत किया गया |

जनता दल यूनाइटेड व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संजीव कुमार बबलू के नेतृत्व में यह स्वागत आयोजित की गई जिसमें व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सैकड़ों नेता शामिल हुए |  प्रदेश सचिव संजीव कुमार बबलू  ने मंत्री आरसीपी सिंह को अंग वस्त्र भेंट किया |  आरसीपी सिंह के रोड शो के कारण पूरे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गयी हलाकि उनके आगमन को लेकर पूरे शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गए थे |

इस मौके पर आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार शरीफ एक ऐसा शहर है जहां सभी समुदाय के लोग रहते हैं उन्होंने कहा कि हम लोगों ने बाबा मनीराम अखाड़ाऔर इसके पहले मखदूम साहब के मजार पर जा कर मथा टेका है |  उन्होंने कहा कि सभी हमारे लिए पूज्य हैं | उन्होंने कहा कि हमेशा हम लोग यहां माथा टेकते हैं और आशीर्वाद लेते हैं इसलिए आशीर्वाद लेते हैं कि हमारे  बिहार शरीफ में अमन-चैन रहे आपस में भाईचारा बना रहे और हमारे नीतीश कुमार जी ने  जो विकसित प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है तभी संभव होगा तभी संभव है जब पूरे प्रदेश में अमन रहेगा |  यहां  लोगों के मन में आस्था रहती है उसको रखते हैं मांगते हैं हम लोग भी मांगते हैं की हमारा राष्ट्र मजबूत राष्ट्र बने और हमारा प्रदेश विकसित प्रदेश बने और सभी लोग खुशहाल रहे | इस पूरे रोड शो का नेतृत्व जेडीयू के वरिष्ठ नेता बिपिन यादव कर रहे थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *