दीपक विश्वकर्मा (9334153201)  : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर बड़गांव सूर्य मंदिर तालाब के पास लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले छठवर्ती माताओं  के बीच फल प्रसाद वितरण किया गया | फल प्रसाद वितरण लेट्स इंस्पायर बिहार के संरक्षक वरिष्ठ आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव के मार्गदर्शन में हुआ |

विकास वैभव ने समस्त नालंदावासियों , छठवर्ती माताओं बहनों एवं श्रद्धालुओं को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी |  हर साल की  भांति इस साल भी फल प्रसाद वितरण का आयोजन स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार में कार्यरत वर्तमान में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे जी के सहयोगी  रघुवंश कुमार के द्वारा कराया गया |कार्यक्रम में 251 छठवर्ती माताओं बहनों के बीच फल से भरा थैले का वितरण किया गया |

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक  रघुवंश कुमार ने कहा कि यह फल प्रसाद वितरण कार्यक्रम बड़गांव में सूर्य मंदिर तालाब के पास अनवरत जारी रहेगा | कार्यक्रम में लेट्स इंस्पायर बिहार के सदस्य प्रशांत कुमार , निशिकेत कुमार शाही  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर , थानाध्यक्ष नालंदा , सुधीर कुमार सिंह , ब्रजभूषण सिंघ , रवि रौशन सोनू , कुमार गौरव , मुकेश कुमार , राजीव कुमार , अमित कुमार , सनुज कुमार , अमन कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *