दीपक विश्वकर्मा ( 9334153201 ) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिहार शरीफ में पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति न केवल हरियाली मिशन नूरसराय सजग दिखा बल्कि यहां के बुद्धिजीवियों और चिकित्सक भी पर्यावरण के प्रति सजग दिखे |  हरियाली मिशन नूरसराय के द्वारा चिकित्सकों और आम लोगों के बीच जाकर न केवल पौधे का वितरण किया गया बल्कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया | इसी कड़ी में बिहार शरीफ के रांची रोड स्थित ममता हॉस्पिटल में हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर सुनील कुमार ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर  अपने बच्चों को दिखाने आए मरीजों के अभिभावकों के बीच पौधे का वितरण कर उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक किया |
इसी अवसर पर एनएच 31 पर नालंदा हड्डी रीढ़  अस्पताल के संचालक डॉ कुमार अमर दीप नारायण ने भी मरीजों के बीच पौधे का वितरण कर उन्हें पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया |
इसी प्रकार कागजी  मोहल्ला स्थित वासु सर्जिकल एंड यूरोलॉजी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर बालमुकुंद प्रसाद प्रसाद ने दिव्यांग मरीजों के बीच पौधे का वितरण कर एक अलग संदेश दिया |
जबकि डॉक्टर कॉलोनी स्थित नेत्र चिकित्सक डॉ नीतीश कुमार ने भी मरीजों के बीच पौधे का वितरण कर उन्हें पर्यावरण  के लिए प्रेरित किया  |
हम आपको बता दें की हरियाली मिशन नूरसराय के द्वारा एक अभियान के तहत लोगों को न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है बल्कि निशुल्क पौधे का भी निरंतर वितरण किया जा रहा है जिसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में हरियाली मिशन के सदस्यों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सम्मानित किया | हलाकि पर्यावरण के प्रति रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ नेत्र डॉ अजय कुमार ने भी पर्यावरण के प्रति अथक प्रयास कर मिशन एक लाख चलाया जिसमे उन्होंने क्लब के सदस्यों के सहयोग से इस मिशन को पूरा करते हुए इसे जारी रखा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *