राज की रिपोर्ट ( 9334160742 ) – दीपनगर थाना क्षेत्र के डीटीओ ऑफिस के समीप एनएच 20 रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, घटना में उनकी पुत्री जख्मी हुई। मृतक नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी गांव निवासी नवीन कुमार हैं। दोनों पिता-पुत्री रात्रि में रिश्तेदार के घर से शादी समारोह में शामिल हो, अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर कर जख्मी हो गए। गश्ती पुलिस जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां से डॉक्टर ने गंभीर रूप से जख्मी पिता को पटना रेफर कर दिया। पटना जाने के दौरान रास्ते में युवक की मौत हो गई।
Next Post
न्यूज़ टुडे नालंदा - इंडोनेशिया में बॉलीवुड की मशहूर कलाकार विद्या बालन के हाथो सम्मानित हुए राजीव सिंह .......
Tue Jun 18 , 2019
Post Views : 1085 28 Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दीपक विश्वकर्मा ( 9334153201 ) कहते हैं अगर इंसान के हौसले बुलंद हो तो वह आसमान की ऊंचाइयों को छू सकता है ,इसी को सिद्ध कर दिखाया है बिहार शरीफ के राजीव सिंह ने |कभी साइकिल से दूध बेचने वाला यह […]

You May Like
-
3 years ago
Get more nutrition in every bite