राज की रिपोर्ट ( 9334160742 ) – राजगीर प्रखंड के जत्ती गांव में मंगलवार की देर रात में उस समय कोहराम मच गया जब गांव के 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया । कोई उल्टी करने लगा तो किसी को पेट में तेज दर्द होने लगा। कई लोगों ने गांव के ही ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर से इलाज कराया। अधिकतर लोगों ने राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में तो कुछ ने निजी क्लीनिक का सहारा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सुनील यादव के पिता का ब्रह्मभोज था। जत्ती व फतेहपुर सहित अन्य गांवों के सैकड़ों लोगों ने श्राद्ध में भोजन किया। सबों को फूड प्वाइजनिंग नहीं हुई पर 100 से अधिक लोगों को भोजन करने के कुछ ही देर बाद पेट में तेज दर्द उठने लगा। उल्टी व दस्त होने लगा। इससे गांव के लोग घबरा गए। बच्चों से लेकर बड़े तक इसका शिकार हो गए। ग्रामीण ने बताया कि खाना तो उन्होंने भी खाया था पर उन्हें कुछ नहीं हुआ। भोज में एक हजार से अधिक लोगों ने भोजन किया था। सुनील यादव के परिवार के अधिकतर सदस्यों को उल्टी और दस्त हुआ। पीड़ित लोग मंगलवार की आधी रात से ही राजगीर आने लगे। सूचना मिलते ही एसडीओ संजय कुमार, बीडीओ रज्जन लाल निगम, मुखिया अनीता देवी ने अस्पताल पहुंच लोगों का हाल-चाल जाना। बुधवार की सुबह 10 बजे तक अधिकतर लोग वापस घर जा चुके थे।
Next Post
न्यूज टुडे नालंदा - दीपनगर में युवक और भागन बिगहा में बुजुर्ग महिला की सड़क दुर्घटना में मौत...
Wed Jun 19 , 2019
Post Views : 1085 28 Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 राज की रिपोर्ट ( 9334160742 ) – जिले के अलग-अलग थाना इलाके में बुधवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना भागन बिगहा और दीपनगर थाना इलाके में हुई। दीपनगर के कुंडलपुर […]
