दीपक विश्वकर्मा (9334153201) -अपने बयान से हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव आज भी सुर्खियों में रहे | किसान मज़दूर रोजगार यात्रा पर  नवादा जाने के दौरान जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव रविवार की शाम सोह सराय के हाईवे पर रुके जहां उनका पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया |  इस मौके पर उन्होंने बिहार में आए दिन हो रहे लूट हत्या डकैती बलात्कार को लेकर सरकार के ऊपर जमकर निशाना साधा |

इस दौरान उन्होंने मधुबनी की घटना पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मधुबनी नरसंहार को जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है | जिसके कारण पूरा बिहार नफरत की आग में झुलस गया है | साथ ही उन्होंने करणी सेना के ऊपर भी बिहार में एंट्री पर पाबंदी लगाए जाने पर दोनों पक्ष के नेताओं को जातीय उन्माद फैलाने का आरोप लगाया | साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए |  उन्होंने कहा कि अगर मधुबनी की घटना में कोई साजिश कर्ता  है तो इसकी सीबीआई से इंक्वायरी की जानी चाहिए |

उन्होंने विपक्ष को कहा कि नालंदा में अब तक 4 दर्जन से अधिक लोगों की हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं घट चुकी हैं यह भी दोनों पक्ष के लोग देखने का काम करें | उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं ऐसे में बिहार की सरकार पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है | उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अन्याय के लिए लड़ता रहा हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा | नवादा यात्रा के दौरान उनके साथ जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर भी मौजूद रहे | | उसके बाद उनका काफिला नवादा के लिए रवाना हो गया भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करने वाले पप्पू यादव एकमात्र ऐसे नेता है जो हमेशा लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *