दीपक विश्वकर्मा  (9334153201 ) बिहारशरीफ के पुलिस लाइन में जश्ने आजादी के 75 वर्ष गांठ पर शान से तिरंगा लहराया |  इस मौके पर नालंदा के पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाथ  एस ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर  सलामी दी |  इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया अपने संबोधन में एसपी ने कहा कि कोरोना काल में जिस प्रकार कोरोना वॉरियर  की तरह जो हमारे पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने काम किया है तो वह काबिले तारीफ है |
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अपराध पर नियंत्रण पाया गया है वह भी आप लोगों की मेहनत की  बदौलत |  शराब और बालू के विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी उन्होंने प्रशंसा की | इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कार्य करने वाले 13 पुलिसकर्मी और  रुपए छीन कर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ने वाली गिरियक थाना इलाके के प्यारे पुर की छात्रा अनमोल को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर डीएम योगेंद्र सिंह ,एसपी हरिप्रसाथ एस और जिला परिषद अध्यक्ष तनुजा कुमारी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया |
जबकि इस मौके पर एसपी ने जिला असूचना इकाई के पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार ,अभियोजन शाखा के पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद रुस्तम अंसारी, बिहार थाना के पुलिस अवर निरीक्षक लालबाबू मिश्रा, बिहार थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन ओझा, इस्लामपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक उमेश प्रसाद यादव ,सरमेरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार, इस्लामपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक बिंदा लाल शाह, सरमेरा थाना की महिला सिपाही पायल कुमारी,एकंगर सराय थाना की महिला सिपाही संगीता कुमारी, नालंदा थाना की महिला सिपाही प्रियंका ठाकुर, बेन थाना की महिला सिपाही तबस्सुम खातून ,खुदागंज थाना की महिला सिपाही साक्षी स्मिता और पुलिस ऑफिस के लिपिक ओमप्रकाश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया  |
इस यादगार क्षण के गवाह बनें एसपी मैडम ,उपविकास आयुक्त राकेश कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अनुराग ,एडिशनल एसपी ऑपरेशन मुकेश कुमार ,सदर डीएसपी डॉ  शिब्ली  नोमानी  ,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ममता प्रसाद, विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार , यातायात डीएसपी अरुण कुमार सिंह ,दीपनगर के थानेदार मो मुस्ताक अहमद ,सोहसराय थानेदार सुरेश कुमार ,बिहार थाना के थानेदार संतोष कुमार ,लहेरी के थानेदार सुबोध कुमार |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *