NEWS TODAY – सोहसराय में जेडीयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुमार विभूति और धनजी प्रसाद का किया गया स्वागत ,,,,,,

दीपक विश्वकर्मा (9334153201)  जनता दल यू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की बैठक सोहसराय के वैभव मैरिज हॉल में संपन्न हो गया। बैठक में जिला जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष दक्षिणी बिहार उपेंद्र कुमार विभूति  एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तरी बिहार धनजी प्रसाद का जदयू व्यवसाय प्रकोष्ठ  ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष  विभूति ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा की मुख्य मंत्री नीतीश कुमार की ही दें है की सूबे बिहार के व्यवसायी आज सुख चैन की जिंदगी बसर कर रहे हैं | नव मनोनीत प्रदेश सचिव संजीव कुमार बबलू ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में व्यवसायी पूरी तरह सुरक्षित भी हैं और राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।  व्यवसायी निर्भीक होकर अपने कारोबार को चला रहे हैं। राज्य में रोज़गार का सृजन रहा है और कामगारों का पलायन न्यूनतम रह गया है। उन्होंने नव मनोनीत केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में राज्य में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।बैठक को आलोक कुशवाहा, संजय सिन्हा सहित जिला के नेताओ ने संबोधित किया। बैठक में व्यवसाइयों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।