दीपक विश्वकर्मा (9334153201 ) अंरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर के विरायतन में जल्द ही आयुर्वेद चिकित्सा अनुसंधान केंद्र और औषधि निर्माण केंद्र की शुरुआतकी जाएगी | उक्त बातों की जानकारी जैन साध्वी आचार्य श्री चांदना जी ने अपने 85 वें जन्मदिन के मौके पर दी | उन्होंने कहा की राजगीर वन संपदा से परिपूर्ण है | यहां के पेड़ पौधे वातावरण वनस्पतियां यहां की हवाएं इतनी अच्छी है यहां का जीवन अन्य जगहों की तुलना में जीवन ज्यादा स्वस्थ है यह प्रकृति की बहुत बड़ी देन है |
उन्होंने कहा कि राजगीर में आसानी से वनस्पति सारी औषधियां हमें उपलब्ध हो सकती हैं | जो मेडिकल ट्रीटमेंट है उसका भी महत्व है मगर समय-समय पर हमारे वनस्पति विज्ञान से हम अगर कुछ औषधियां खुद खोज सेवन कर अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं | ताकि लोगों को डॉक्टर के पास भागना नहीं पड़े | अतीत में आयुर्वेद था जो टूट चुका है अभी वर्तमान समय में जो आयुर्वेद के प्रति जागरण आ रहा है और उसे और गति देने की जरूरत है | गरीब और असहाय लोगों के आंखों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा | उन्होंने कहा कि इसके लिए 500 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है | इसके अलावा इस वर्ष के प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में 2 दिन निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन निरंतर किया जाएगा |
उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिस तरह राजगीर नालंदा समेत पूरे बिहार का सर्वांगीण विकास हो रहा है आने वाले वर्षों में पर्यटन के साथ-साथ रोजगार को बढ़ावा मिलेगा | उन्होंने कहा कि जल्द ही विरायतन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मापदंड के अनुसार टेन प्लस टू विद्यालय की स्थापना के साथ-साथ अत्याधुनिक डायनोस्टिक सेंटर की स्थापना की जा रही है | जहां हर प्रकार के जांच की सुविधा होगी | इस मौके पर उपाध्याय साध्वी यशा जी ,साध्वी साधना जी ,साध्वी चेतना जी ,साध्वी विभा जी ,साध्वी श्री शिलापी जी, डॉक्टर साध्वी सप्रज्ञा जी, साध्वी संघमित्रा जी ,और साध्वी रोहिणी जी , विरायतन प्रबंधक अंजनी कुमार के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे l