दीपक विश्वकर्मा (9334153201 ) रोटरी क्लब ऑफ नालंदा द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पीडीजी बिंदु सिंह ने हिस्सा  लिया|  सावन के हरियाली और बारिश की फुहार  के साथ-साथ भगवान शिव के व्रत के मौसम में क्लब की सदस्य हरी चूड़ियां और हरे परिधानों में जमकर थिरकीं |  इस मौके पर क्लब के सचिव रोटेरियन योगेश ने बताया कि श्रावण मास का इंतजार न केवल आम लोगों को रहता है बल्कि किसानों को ज्यादा रहती  है ताकि बारिश होने पर खेतों में रोपनी  कर सके |

इस मौके पर रोटेरियन सुनीता सिन्हा ने कहा कि आधुनिकता के  दौर  में हम अपनी  परंपरा को भूलते जा रहे हैं | पहले सावन के महीने में  गांव से लेकर शहरी इलाकों में झूले लगा लगाए  जाते थे और सुहावने मौसम के बीच सावन के गीत सुनाई देते थे मगर अब ऐसा नहीं होता है | रोटेरियन स्मिता प्रकाश ने कहा कि महिलाओं के हरे रंग के कपड़े मेहंदी और 16 शृंगार के साथ नृत्य प्रस्तुत किये गए |  महिलाओं ने झूले का भी आनंद उठाया | रोटेरियन बुद्ध प्रकाश ने बताया कि इस कार्यकर्म में  महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया |  बच्चों के बीच हुई कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए |

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटेरियन अजीत कुमार सिंह, रोटेरियन पवन किशोर, रोटेरियन राजा बाबू ,रोटेरियन शशिकांत गुप्ता, रोटेरियन दिग्विजय नारायण सिंह, रोटेरियन रविशंकर और रोटेरियन अवधेश कुमार ने सराहनीय भूमिका अदा की | जबकि रोटरी क्लब ऑफ बिहारशरीफ के डॉक्टर अजय कुमार ने अपने परिवार के साथ कार्यक्रम का लुत्फ उठाया | इस मौके पर रोटेरियन खुशबू कुमारी ,रोटेरियन राजीव रंजन ,रोटेरियन डॉ अशोक कुमार,  रोटेरियन पंकज कुमार; रोटेरियन गगन विरमानी  सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *