दीपक विश्वकर्मा  ( 9334153201 )  अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर के होटल मालिक से  10 लाख  रुपए रंगदारी मांगे जाने की घटना घटी है | जिससे राजगीर के होटल समेत अन्य व्यवसाइयों  में खौफ का माहौल देखा जा रहा है |  दरअसल राजगीर के दांगी  टोला निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने राजगीर थाने में फोन पर 10 लाख रूपये  रंगदारी मांगे जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है | दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि मैं छबीलापुर रोड स्थित अपने होटल सागर इन में मौजूद था उसी समय हमारे फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और जब मैंने फोन रिसीव किया तो उसने अपने आप को उग्रवादी संस्था से बर्मा नामक व्यक्ति बोलने की बात कही और मुझसे  10 लाख रूपये  रंगदारी की मांग की और साथ ही धमकी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर हमें रूपये  नहीं मिली तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा | उन्होंने यह भी कहा है कि हमारे पास पैसा नहीं है तो उसने  मोबाइल पर उसी नंबर से एक मैसेज भेजा उसमें लिखा गया था ,,,,क्या हुआ क्या पैसा नहीं दोगे ,,,,मैसेज पढ़ने के बाद उन्होंने इसकी सूचना राजगीर थाना पुलिस को दी | आवेदन मिलने के बाद राजगीर के थानेदार दीपक कुमार ने मोबाइल नंबर के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी | उनका दावा है कि जल्द ही रंगदारी मांगने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा | इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में होटल के कर्मी की संलिप्तता की आशंका व्यक्त की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *