राज की रिपोर्ट ( 9334160742 )  – शहर में इन दिनों ह्यूमैन ट्रैफिकिंग गिरोह सक्रिय है। ये बच्चियों को अगवा कर उन्हें सेक्स रैकेट के धंधे में धकेल देते हैं | पुलिस ने इसी तरह के एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने एक किशोरी की निशानदेही पर एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिस पर नाबालिग के परिजन ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस गिरफ्तार महिला से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई में जुटी है। 
                        लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मछली मंडी के समीप बुधवार को गिरोह की एक महिला व दो युवक एक किशोरी को झांसा दे, उसे अपने साथ ले जा रहे थे। जिस किशोरी को अगवा का प्रयास किया गया वह छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। जब उसे अपने अगवा होने का शक हुआ तो उसने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को मोबाइल पर दी | जिसके बाद मछली मंडी के समीप किशोरी की मां व अन्य परिजनों ने उसे देख लिया। हंगामा होने पर भीड़ जमा हो गई। जिसका फायदा उठाकर सभी बदमाश फरार हो गए। जबकि उसके साथ एक अन्य किशोरी थी बदमाश उसे छोड़ दिया | उसी के निशानदेही पर पुलिस गिरोह के सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है |
                        पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जिस किशोरी को बदमाश छोड़ गए थे। वह बदमाशों के गिरोह का पूर्व में शिकार हो गई थी। बदमाश किशोरी को छत्तीसगढ़ से आई नाबालिग को झांसा देने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। किशोरी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया। जिसके बाद खुलासा हुआ कि महिला नाबालिग बच्चियों को झांसा दे, या उन्हें अगवा कर उनसे देह व्यापार का धंधा कराती है। एसपी निलेश कुमार ने बताया कि पकड़ी गई महिला की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *