राज की रिपोर्ट ( 9334160742 )  – आपसी विवाद को लेकर नूरसराय थाना इलाके के छतरपुर गांव में हुए अंधाधुंध फायरिंग में श्रवण यादव का 10 वर्षीय पुत्र टिंकू गोली लगने से जख्मी हो गया। जख्मी बालक को गंभीर हालत में बिहार शरीफ सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया । बच्चे को गोली मारने की सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस टीम पर भी बदमाशों ने फायरिंग की थी। मौके से पुलिस ने चार खोखा बरामद किया। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज कराई गई है। पहली प्राथमिकी जख्मी की मां कंचन देवी और दूसरी पुलिस की ओर से की गई। जिसमें दर्जनों बदमाश आरोपित किया गया है |
 घर में घुस गोली मारने का आरोप-
जख्मी की मां ने आरोपों में बताया है कि उनके पति शाम में सब्जी लेकर भागन बिगहा बाजार से लौट रहे थे। रास्ते कुछ बदमाश पति को अपने घर पर बुलाने लगें। नहीं जाने पर पति के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें पकड़ लिया। किसी तरह बदमाशों के चंगूल से निकल वह घर आएं। इसके बाद दर्जनों बदमाश हथियार से लैस होकर उनके घर घुस आएं और गोलीबारी करने लगें। उसी दौरान एक बदमाश ने उनके बेटे को गोली मार दी।
छापेमारी में पुलिस –
विधि-व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि गोतिया का आपसी विवाद में घटना हुई। बदमाशों ने पुलिस पर नहीं, बल्कि पुलिस की मौजूदगी में भी गोलीबारी की। जख्मी की मां के अलावा पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *