राज की रिपोर्ट ( 9334160742 ) – बिहार थाना इलाके के राजा कुआं में दहेज की रकम नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने बिबाहिता को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया | यही नहीं पत्नी को जहर देने के बाद उसके शव को मायके लेकर आ गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ़्तार कर लिया है | मृतका राजा कुआं निवासी मथुरा प्रसाद की पुत्री सुनीला देवी है। पिता ने दामाद पर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही अवैध संबंध का भी आरोप है।
मांगी जा रही थी दो लाख नकदी –
परिजनों ने बताया कि सुनीला की चार साल पहले तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के कुकुवर गांव निवासीराजेश कुमार से शादी हुई थी । कुछ सालों तक उसकी गृहस्थी ठीक चली। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। हाल के कुछ माह से पति, मायके से दो लाख रुपया लाने का दबाव बना रहा था। रुपया नहीं लाने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। पिता और भाई ने बताया कि पति का एक महिला से अवैध संबंध था, जिससे वह फोन पर अक्सर बातचीत करता था। जिसका विरोध पत्नी करती थी। इसके बाद से पति, पत्नी को रास्ते से हटाने की फिराक में था। कुछ दिन पहले पति, पत्नी को विदा करा ले गया। इसके बाद मौका देख जहर दे उसकी हत्या कर दी और शव को मायके पहुंचा दिया।
जांच में जुटी पुलिस-
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जिसके बाद पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।