दीपक विश्वकर्मा (9334153201) नालंदा विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रतियाशी गुंजन पटेल ने बिहार शरीफ में प्रेस वार्ता आयोजित कर  बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा की पिछले 25 सालों में  स्थानीय विधायक ने विकास का कोई काम नहीं किया जबकि यह क्षेत्र कृषि पर आश्रित है | यहां के किसानो की  संख्या 70 प्रतिशत है | यहां की  दो प्रमुख नदियां पैमार  और पंचाने नदी है जिसमे  गाद की समस्या है | इसका कोई समाधान नहीं किया गया | नालंदा में सबसे ज्यादा संख्या शिक्षित बेरोजगारों की है | नालंदा की  ऐतिहासिक पृष्ठभूमि होने के बावजूद यहां विकास नहीं हो सका | मैं जनता के बीच जाऊंगा और इन सभी मुद्दों को बताऊंगा | उन्होंने कहा की राज्य में जो सबसे बड़ी समस्या है बेरोजगारी की समस्या है जिससे यहां के युवा जूझ रहे हैं |

आंकड़े बताते हैं कि आज साढ़े पांच लाख सरकारी पद रिक्त है  इन सभी पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया | ऐसी परिस्थिति यह सरकार किसान और युवा विरोधी सरकार है | जो उनकी नीतियां हैं उनके खिलाफ जनता के बीच जाकर बताना है |  स्थानीय विधायक और मंत्री भी हैं उनके उदासीन रवैया के कारण जो नालंदा का जो विकास होना चाहिए था वह नहीं हो सका |  उन्होंने कहा की जिस प्रकार का मुझे जनता का समर्थन मिल रहा है उससे हमारे हौसलें बुलंद हुए हैं और मैं यह चुनाव जरूर जीतूंगा | इसके पूर्व नालन्दा विधानसभा स्तरीय महागठबंधन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया | जिसमे राजद जिलाध्यक्ष अशोक हिमांशु, सीपीआई के वरिष्ठ नेता मोहन प्रसाद, माले के सुरेंद्र राम, राजेश्वर चौधरी, राजीव गुड्डू, मुन्ना पाण्डे, आरजेडी नेता अरुणेश यादव ,गोलू यादव, रंजीत यादव, दयानंद आर्य, महेंद्र रविदास, रणवीर कुमार रत्नाकर, दीपक कुमार, सरयुग यादव सहित कई  पदाधिकारी और  कार्यकर्ता शामिल हुए | और सभी नेताओं ने एक स्वर में  गुंजन पटेल की जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *