दीपक विश्वकर्मा (9334153201)   नवरात्र के मौके पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर के इंडो होक्के होटल में रोटरी क्लब तथागत द्वारा गुजरात की तर्ज पर डांडिया नाइट का आयोजन किया  गया | जिसमे देर रात तक लोग माता के गीत और नृत्य पर झूमते  रहे | कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की  आरती से हुई |

उसके बाद विक्की छावड़ा  ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों को प्रस्तुत कर शमा बांध दिया | इस कार्यक्रम में केवल नालंदा बल्कि बिहार और झारखंड की जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लेकर इस डांडिया को यादगार बना दिया | महिला पुरुष दोनों रंग-बिरंगे परिधान में डांडिया पर जमकर मस्ती की |

इस मंच पर शहर की जानी मानी महिला चिकित्सक भी माता की गीतों पर जमकर थिरकी |कार्यक्रम का उद्घाटन रोटरी  350 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुचंदा बनर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया | दरअसल रोटरी क्लब द्वारा विगत 10 वर्षों से लगातार डांडिया लाइट का आयोजन किया जाता रहा है |

मगर बीते साल  कोरोना के कारण डांडिया का आयोजन नहीं किया गया था जिसे लेकर इस बार लोगों में खासा उत्साह दिखा | इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष अशोक कुमार ,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ श्याम नारायण प्रसाद ,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद कुमार ,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील कुमार ,डॉक्टर चंदेश्वर प्रसाद ,डॉक्टर नीतीश कुमार,

भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, डॉक्टर मेजर अजीत कुमार, डॉ अश्वनी कुमार वर्मा ,केनरा बैंक के अधिकारी अनिल कुमार ,महेश लोहानी ,परमेश्वर महतो, लाल क्लासेस के संचालक देवीलाल ,डॉ सुनीति सिन्हा, डॉ ममता कौशाम्बी ,इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष मंजू प्रकाश के अलावे कई चिकित्सक और शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने हिस्सा लिया |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed