दीपक विश्वकर्मा (9334153201) जन अधिकार पार्टी(लो•) के युवा प्रदेश नेता राजू दानवीर ने विजय दशमी के मौके पर बिहार समेत समस्त देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी है | उन्होंने कहा कि आज असत्य पर सत्य की विजय का पर्व पूरा देश मना रहा है |
उन्होंने कहा कि मां दुर्गा ने महिषासुर नामक दानव का वध कर असुर शक्तियों पर विजय प्राप्त किया था | ठीक उसी प्रकार जन अधिकार पार्टी देश के दानवो के खिलाफ एक अपना मुहिम चला रहा है | जिसके तहत न केवल गरीबों और पीड़ितों की सेवा कर रहा है बल्कि असुर नामक देश के कथित नेताओं से अपनी लड़ाई भी लड़ रहा है | उन्होंने जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव की रिहाई को असत्य की सत्य पर विजय करार दिया है | उन्होंने मां दुर्गा से सरकार को सद्बुद्धि देने किसानों के साथ न्याय करने और बेरोजगारी से देश की जनता को निजात दिलाने के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की कामना की है |
