राज की रिपोर्ट ( 9334160742 ) – चंडी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का मामला सामने आया है।मृतका के परिजन ने ससुराल के 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका गांव निवासी विकास कुमार की पत्नी पूजा कुमारी है। पुलिस और परिजन शव को खोजने में जुटे हैं। बिहारशरीफ के मुरारपुर मोहल्ला निवासी पूजा के पिता विजय कुमार ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर एफआईआर करायी है। प्राथमिकी के अनुसार शादी के कई महीनों बाद तक बेटी की गृहस्थी ठीकठाक चल रही थी। छह माह पहले एक बच्ची ने जन्म लिया। उसके बाद से ससुरालवालों का रवैया बदल गया। बेटी से दहेज की मांग की जाने लगी। उसे प्रताड़ित कर मारपीट की जाती थी। शुक्रवार को दामाद ने फोन कर बताया कि पूजा की मौत हो गयी है। यहां पहुंचे तो लाश का कुछ पता नहीं था।
थाने में किया हंगामा:-
मौत की सूचना मिलते ही दर्जनों परिजन थाना पहुंचकर हंगामा करने लगे। शव को बरामद करने पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लोग घंटों थाना के सामने डटे रहे। परिजन का आरोप था कि सूचना देने के 3 घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हंगामे के बाद पुलिस कार्रवाई के लिए गयी। थानाध्यक्ष चंचल कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गयी है।