दीपक विश्वकर्मा ,बीते 17अक्टूबर को दक्ष विद्यालय खेल सम्मान का आयोजन बिहार राज्य विकास खेल प्राधिकरण के द्वारा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स पटना में किया गया था । जिसमें बिहार के 38 जिला से 2200 खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया। वही नालंदा जिला बिहार में सातवां स्थान पर रहा इस सातवां स्थान पर नालंदा जिला को स्थान दिलाने में कराटे खेल का अहम भूमिका रहा साथ ही एथलेटिक्स, खो खो, ताइक्वांडो एवं रग्बी का भी योगदान रहा।


वहीं बिहार शरीफ में स्थित एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के नालंदा के लिए राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2022 में सर्वाधिक पदक पाने वाला संस्थान रहा, जिसमें 3 स्वर्ण पदक 2 रजत पदक एवं 3 कांस्य पदक के साथ नालंदा जिला में प्रथम स्थान पर एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन रहा।
पदक पाने वाले सभी खिलाड़ियों को दक्ष विद्यालय खेल सम्मान के तहत नगद राशि एवं प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया।
मासूम प्रभाकर, मयंक प्रभाकर, रिया भारती, अन्याशा राज, गुंजन भारती, संध्या रानी, ब्यूटी कुमारी एवं वंश कुमार महतो शामिल है।
इस मौके पर एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक सेन्सई राकेश राज ने बताया कि बिहार देश का दूसरा राज्य है जोकि राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को दक्ष विद्यालय खेल सम्मान के तहत नगद राशि देकर के सम्मानित करती है।

इससे पहले केवल तमिल नाडु राज्य ही नगद पुरस्कार देकर के सम्मानित करते थी।
इस सम्मान समारोह बिहार सरकार के खेल मंत्री जितेंद्र राय एवं बिहार खेल महानिदेशक आईपीएस रविंद्रन संकरण के कर कमलों के द्वारा दक्ष विद्यालय खेल सम्मान का सफल पूर्वक आयोजन किया गया।
सभी सम्मानित खिलाड़ियों को पूर्व जिला खेल पदाधिकारी नरेश कुमार चौहान, तत्कालीन पदभार जिला खेल पदाधिकारी शैलेंद्र चौधरी, एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के निर्देशक संजय कुशवाहा, संस्था के अध्यक्ष डॉ रवि चंद्र कुमार, सचिव ऋषिकेश कुमार, प्रबंध निदेशक रौशन कुमार एवं अन्य कई गणमान्य लोग बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य का कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *