दीपक विश्वकर्मा (9334153201 )   भले ही राष्ट्रीय राजपूत महासभा के प्रखंड अध्यक्ष गौतम सिंह उर्फ फंटू सिंह ने  इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो  मगर उनकी ख्याति का  अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की उनके प्रतिमा के अनावरण के मौके पर न केवल इलाके के बल्कि दूर-दराज के  उनकी प्रतिमा के ऊपर श्रद्धा सुमन अर्पित की| दरअसल पिछले वर्ष 10 जनवरी को उनके पैतृक गृह हरनौत के बस्ती गॉंवको फंटू सिंह की हत्या गोली मार कर की गई थी |

उसी स्थल के सामने स्मृति वाटिका में उनका और उनके दादा की प्रतिमा स्थापित की गयी है | फंटू सिंह की हत्या का सदमा उनके दादा  वासुदेव सिंह बर्दाश्त नहीं कर सके और पोते के गम में उन्होंने भी दुनिया छोड़ दी | स्मृति पार्क में दादा और पोते पोते दोनों की प्रतिमा लगाई गई जिसका अनावरण जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह और एक्स एमएलसी  वशिष्ट सिंह के द्वारा किया गया |

इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में हरनौत के पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील और हरनौत के जेडीयू नेता अरविंद कुमार थे जबकि इस अवसर पर राष्ट्रीय राजपूत महासभा के अध्य्क्ष जितेंद्र सिंह के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे | दरअसल फंटू सिंह इस इलाके में अपना एक रुतबा रखते थे और यही कारण रहा कि समाज के लोग लोगों की जात पात भेदभाव से उठकर सेवा करते रहे |

उनकी  ख्याति को लोगों ने याद कर उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की lइस मौके पर गौतम सिंह के भाई धीरज कुमार सिंह उर्फ पल्लू  सिंह ने कहा कि हमारे भाई दुनिया में रहे न रहे लेकिन उनका जो अधूरा सपना है मैं जरूर पूरा करूंगा | इस अवसर पर गौतम सिंह के पिता महिपाल सिंह नम आंखों से अपने पिता और पुत्र को श्रद्धांजलि अर्पित किया जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *