दीपक विश्वकर्मा (9334153201)   विरायतन राजगीर के प्रबंधक अंजनी कुमार की मां उर्मिला देवी सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गयीं |  उनका अंतिम संस्कार बाढ़ के उमानाथ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया | दरअसल उर्मिला देवी का निधन रविवार की देर शाम उनके आवास बिहारशरीफ के सकुनत मोहल्ले में हो गई थी |   85 वर्षीय स्वर्गीय उर्मिला देवी धर्म परायण महिला थीं | वे अपने पीछे पुत्र पुत्री नाती पोते समेत 28 सदस्यों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयीं | उनके निधन से न केवल उनका परिवार शोकाकुल है बल्कि समाज के लोगों में भी शोक का माहौल देखा जा रहा है |

अंजनी कुमार के पिता स्वर्गीय हीरालाल सिंचाई विभाग के एक्सक्यूटिव  इंजीनियर थे जब चीन के बड़े भाई अजय कुमार गुप्ता नालंदा केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के सचिव हैं जबकि मंझले भाई अशोक कुमार आरडब्ल्यूडी के एक्सक्यूटिव  इंजीनियर हैं | वहीं संझले  भाई अनिल कुमार गुप्ता इंडियन पोस्ट रेल एंड रोपवे कम्युनिकेशन लिमिटेड मुंबई में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत  हैं | इनकी एकमात्र बहन अनीता कुमारी के पति  नागेश्वर प्रसाद गुप्ता रिटायर्ड डीएसपी है | उनके निधन पर जिले के बुद्दिजीवियो समाजसेवियों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्म की शांति की कामना की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *