दीपक विश्वकर्मा,,, नेचर सफारी और जू सफारी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर को फिर एक बार बड़ी सौगात दी है ।इस बार पेश किए गए बजट में खेलकूद को बढ़ावा दिया गया है ।जिसके तहत राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को मंजूरी दी गई है। साथ ही साथ खेल विश्वविद्यालय का भी निर्माण किया जाएगा ।जिसका निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर को विश्व के पैमाने पर स्थापित करने के लिए कई बड़ी पहल की है। अगर हम राजगीर के विकास की बात करें तो मुख्यमंत्री द्वारा घोड़ा कटोरा, पांडू पोखर, प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की तर्ज पर अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय का निर्माण ,जू सफारी ,नेचर सफारी ,8 सीटों वाली रोपवे का निर्माण ,गंगा जल परियोजना और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की हरी झंडी मिल चुकी है।
हालांकि राजगीर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल रहा है। मगर हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर विकास होने के कारण अब राजगीर की ख्याति और बढ़ती जा रही है। इस स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमी लाइव क्रिकेट मैच देख सकेंगे ।
