दीपक विश्वकर्मा ,,,, सिन्हा लेबोरेट्री के संस्थापक , समाजसेवी महल पर निवासी 74 वर्षीय डा.श्याम सुन्दर प्रसाद
की शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर से मोहल्ले वासियों के साथ कायस्थ समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
पटना जिला के बाढ़ उमानाथ घाट पर उनका दाह संस्कार किया जाएगा। मृतक अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनका पैतृक गांव तुंगी है।
निधन की खबर सुनकर दिवंगत के आवास पर शहर के सैकड़ों लोग अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। होम्योपैथी इंडस्ट्री में इनकी एक अलग पहचान थी।बिच्छु डंक नाम का प्रोडक्ट इस कंपनी की पूरे बिहार में पहचान हुआ करती थी।
शोक व्यक्त करने वालों में मनोज कुमार सिंहा उर्फ मुन्ना, सुजीत कुमार वर्मा,संतोष कुमार
रजनीकांत, हेमंत कुमार सिन्हा, लक्ष्मीकांत प्रसाद सिन्हा, डा.उमा कांत प्रसाद सिन्हा, ऋषि कांत, ऋषभ कांत,
ज्ञान प्रकाश, सत्य प्रकाश प्रिय ,लोजपा संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, मेयर पति मनोज कुमार तांती, वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *