दीपक विश्वकर्मा,, लहेरी थानेदार दीपक कुमार को मिल रही लगातार सफलता की कड़ी में एक और सफलता जुड़ गया। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक को अवैध रूप से ले जाई जा रही चांदी के ईट चांदी के सिक्के और नकदी बरामद किया है। सही कागजात नहीं प्रस्तुत करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल दोनों युवक नवादा से चांदी और सिक्के लेकर शेखपुरा जा रहे थे। उसी दौरान वाहन चेकिंग की जा रही थी, पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे। उसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि युवकों के पास से 3.8 किलोग्राम की चांदी की ईंट, 25 पीसी चांदी का
सिक्का, 18 पीस पायल और 21500 नगदी बरामद किया
गया है। बाइक सवार द्वारा सही
कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया उसके बाद जांचोपरांत पुलिस ने चांदी व अन्य सामानों को अवैध मानते हुए उसे जब्त
कर, दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक बरबीघा
थाना क्षेत्र के महल्लापर गांव
निवासी अजय प्रसाद स्वर्णकार का पुत्र आदित्य कुमार और पटना जिला के
सम्पतचक निवासी सुभाष कुमार साह का पुत्र संतोष कुमार है।
